Gangapar News: रोजगार मेले में 467 युवाओं को मिला रोजगार
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में गुरुवार को श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने किया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में कुल 899 बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें साक्षात्कार के बाद 467 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। विधायक डॉ. वाचस्पति ने क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक-युवतियों को ऐसे रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेले में आई कंपनियों से आग्रह किया कि चयनित युवाओं को यथोचित वेतन के साथ संतुष्टिपरक रोजगार मुहैया कराएं। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.