Gangapar News: रोजगार मेले में 277 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
गंगापार, नवम्बर 5 -- Gangapar News: क्षेत्र के आसेपुर गांव स्थित श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में कुल 640 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया, जिनमें से 277 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। चयन की जानकारी मिलने पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएफ चेयरमैन प्रयागराज अभय कुमार पांडेय ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा घरों से बाहर निकलकर रोजगार के अवसरों की तलाश करें। यह भी पढ़ें- Gridih News: 175 बेरोजगारों को रोजगार मेले में मिला ऑफर लेटर, 456 शॉर्टलिस्ट विशिष्ट अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.