गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: सावन माह में कांवर यात्रा मार्ग पर मांस, मछली, अंडा, मुर्गा बिरयानी एवं मदिरा की बिक्री पर शासन के निर्देशों के बावजूद लालगोपालगंज कस्बे में कथित रूप से मांस, मछली, मुर्गा व बिरयानी की बिक्री होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संजय तिवारी का आरोप है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ दुकानों पर खुलेआम मांस व मुर्गा बिरयानी की बिक्री की जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: आरोप, कांवड़ यात्रियों की सुविधा पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित दुकानदारों के साथ...