गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से तहसील क्षेत्र के उरूवा मेजा मार्ग, पौसिया भैंया मार्ग, उसकी संपर्क मार्ग, मेजारोड मेजा कोंराव मार्ग सहित अन्य मार्गो पर निर्मित रेलवे अंडरपास के नीचे भरा बरसात के पानी से जहां यात्रियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर रही गिट्टियां व तारकोल पूरी तरह उखड़ चुका है। रेलवे अंडर पास पुल के नीचे सड़क पर लगभग एक फीट गहरा गड्ढा हो गया है। खौर गांव के श्रीकांत यादव ने बताया कि पौसिया भैंया मार्ग के बीच स्थित रेलवे अंडरपास पर गहरा गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी इस गहरे गड्ढे में फंस कर कई चार पहिया वाहनों के एक्सल टूट चुके हैं। शिकायत करें तो किससे करें, जब कोई सुनता नहीं। यह ...