गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: क्षेत्र के भिउरा स्थित रेड ईगल पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, जेईई, नीट एवं सीयूईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर स्मृति चिह्न, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक सर्वेश पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को ऊंचाइयों तक ...