गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: पुरानी दुश्मनी को लेकर एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के दुगरहा गांव निवासी नईम अली ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से मांडा क्षेत्र के जफरा गांव आया था। इसी दौरान उसके ही गांव के रहने वाले रफीक अली, मुस्तफा, नूरी आलम और राज मोहम्मद ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में उसे चोटें आई हैं। तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...