गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मऊआइमा के सराय सुल्तान उर्फ पूरे मख़्दूम गांव निवासी राम प्रसाद के अनुसार, रास्ते को लेकर विपक्षियों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि उनका भतीजा शिवमूरत पटेल घर के सामने चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान विपक्षी गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले।पीड़ित के चाचा राम प्रसाद ने गांव के ही संजय उर्फ बचऊ, विशाल और आजाद कुमार के खिलाफ मऊआइमा थाने में केस दर्ज कर...