Gangapar News: रास्ते के विवाद में छह लोगों का शांतिभंग में चालान
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के तिलखवार गांव के मजरा टंगहा का पूरा में पुराने रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा वर्षों से उपयोग में आ रहे ग्रामसभा के रास्ते को बंद किया जा रहा था। इसका विजय पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के संदीप और उसके समर्थकों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.