गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शृंग्वेरपुर धाम में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय रामायण मेले की तैयारियों को लेकर 26 अक्तूबर को गंगा पूजन किया जाएगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शाम तीन बजे परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में गंगा तट पर पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। मेला आयोजन समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य सहित क्षेत्र के संत-महात्माओं को आमंत्रित किया गया है। पांच दिवसीय मेला 20 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगा। मेले में श्रीराम कथा, रामलीला, रासलीला, सां...