गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: रावण जन्म, मेघनाद दिग्विजय और पृथ्वी पुकार की लीला के साथ ही नहवाई के रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। हालांकि इसके पूर्व मुकुट पूजन और नारद मोह के लीला का मंचन सोमवार रात हुआ था। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा के नहवाई ग्राम पंचायत का पारंपरिक रामलीला सोमवार रात से शुरू किया गया। सोमवार रात मुकुट पूजन और नारद मोह लीला का मंचन करने के बाद मंगलवार रात रावण जन्म, मेघनाद दिग्विजय और पृथ्वी पुकार की लीला का मंचन किया गया। रावण के रुप में ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कुंभकरण के रुप में अनिल मिश्रा, विभीषण के रुप में कृष्ण कांत, मेघनाद के रुप में विकल्प, विष्णु के रुप में ओम्, लक्ष्मी के रुप में उदित, मय दानव के रुप में शिव शंकर और ब्रह्मा के रुप में विष्णु शंकर त्रिपाठी आदि का काम विशेष रुप से सराहनीय...