गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: रामनगर की रामलीला का समापन सोमवार की रात को हो गया था। मंगलवार को रामनगर के मां शीतला धाम प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। दशहरा का आयोजन कर रावण का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व रामलीला मैदान से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ रामादल की झांकी तथा रावण सहित राक्षसी सेना की झांकी निकाली गई। मां शीतला धाम प्रांगण में करीब 25 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन देखने के लिए क्षेत्र के अनेक गांव के लोग इकट्ठा होकर पुतला दहन और दशहरा मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर रामनगर बाजार में नाना प्रकार की दुकान सड़क की पटरियों पर सजी रहीं। यह भी पढ़ें- Mau News: अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जला रावण का पुतला दशहरा मेले में पुतला दहन के बाद लोग सड़क की पटरियों पर लगी दुकानों से खरीदारी करने में जुटे हुए थे। सुरक्षा की...