गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: चाकघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राम पैलेस ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात साफ कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक चोर दुकान में चोरी करते नजर आ रहा है।ज्वेलरी शॉप के संचालक ऋतिक केसरवानी के अनुसार, चोर दुकान से करीब 1200 ग्राम चांदी और 14 ग्राम सोना चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंच गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...