गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: क्षेत्र के डुढुआ गांव में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर व शूर्पणखा प्रसंग के दृश्यों को अनुभवी पात्रों द्वारा दिखाया गया। प्राचीन रामलीला कमेटी डुढुआ में रामलीला मंचन के दौरान पंचवटी में शूर्पणखा प्रसंग का सजीव चित्रण किया गया। लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा आकाश मार्ग से विचरण करते हुए श्रीराम की पर्णकुटी के पास पहुंची। उसने सुंदर रूप धारण कर श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। शूर्पणखा ने कहा कि उसके योग्य वर पूरे संसार में नहीं है और तीनों लोकों में खोज करने के बाद भी उसे कोई योग्य वर नहीं मिला। श्रीराम को देखकर उसकी वर की तलाश समाप्त हो गई है। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक भावपूर्ण मंचन शूर्पणखा की बात सुनकर प्रभु श्रीराम ने सीताजी की ओर देखते हुए उसे अप...