गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: कैम्ब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह और भक्तिभाव से मनाई गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई थी। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कृष्ण बने बच्चे ने बांसुरी और मुकुट धारण किया, जबकि राधा के रूप में सजी बच्ची ने माखन की मटकी लेकर प्रस्तुति दी। दोनों की नृत्य प्रस्तुति पर साथी बच्चों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के बालेंद्र पांडेय ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और धर्म-अधर्म के महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...