गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत कटौती भी बढ़ गई है। रोस्टर के अलावा भी हो रही बिजली की अघोषित कटौती से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। बिजली कटौती के चलते पेयजल समूहों से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को रात में चार घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। गुरुवार को पूरी रात समूचे मांडा क्षेत्र की बिजली पूरी रात गायब रही। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों को सकुशल बिजली आपूर्ति के लिए मांडारोड, भारतगंज, हाटा, सुरवांदलापुर और नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र बनाये गये हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली अव्यवस्था से लोग रतजगा को मजबूर सबसे पहले वर्ष 1966 में मांडारोड विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गई। जनसंख्या और आबादी के विस्तार के साथ ह...