Gangapar News: राजीव बने मांडा रोड उपकेंद्र के जेई
गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दो महीने से जेई विहीन चल रहे मांडा रोड उपकेंद्र के नए जेई के रूप में राजीव कुमार कौशिक की नियुक्ति की गई। दो माह पहले मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र के जेई नमो नारायण राय का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। उसके बाद शिव चंद्र मौर्या की नियुक्ति की गई, लेकिन वह आए ही नहीं।दो महीने से हाटा उपकेंद्र के जेई साधू राम ही मांडा रोड का भी कार्यभार देख रहे थे। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने विद्युत वितरण खंड प्रथम प्रयागराज के जेई राजीव कुमार कौशिक को मांडा रोड उपकेंद्र का जेई नियुक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.