गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: जय मां शारदा रामलीला नाट्य समिति परसरा बसंती के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को ग्राम सचिवालय में संपन्न हुई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच आगामी 25/26 अक्तूबर से होने वाली रामलीला पर विस्तार से परिचर्चा हुई। उसके बाद पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया, जिसमें संरक्षक मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक त्रिपाठी, पूर्व प्रधान भौमेश द्विवेदी और पूर्व प्रधान सत्येंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया। साथ ही प्रबंधक प्रधानाचार्य अविनाश त्रिपाठी और अध्यक्ष का पद सरकार बहादुर सिंह उर्फ राजा भैया को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष के रूप में भाजपा नेता भूपेंद्र पाठक और उनके सहयोगी के रूप अखिलेश द्विवेदी को रखा गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जंगीपुर रामलीला समिति के अध्यक्ष बनाए गए गुलाब सिंह इस मौके पर बुद्धि प्रक...