गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। नालियों पर अवैध कब्जों के चलते मांडा ब्लॉक से मांडा खास काली मां चौराहे तथा चौराहे से मांडा राजमहल मार्ग तक जाम नालियों का सड़कों पर फैला गंदा पानी और कीचड़ नहीं सूख पाता, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्वाधिक दिक्कत सावन मास में होगी जब इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कांवर लेकर गुजरेंगे।बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित मांडा ब्लॉक और ब्लाक मुख्यालय से पांच सौ मीटर दक्षिण मांडा खास काली मां चौराहे तक साफ सफाई के अभाव में नालियां जाम हैं। नालियों की गंदगी राजमार्ग व अन्य मार्गों पर फैला रहता है। सावन महीने में तमाम श्रद्धालु इसी मार्ग से सातों बहनों की मेढ़ुली महारानी मंदिर, बूढ़े नाथ शिवालय और रानी के तालाब शिवालय के अलावा सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धा...