Gangapar News: राजमार्ग पर आवारा मवेशियों का डेरा, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: बारिश के मौसम में रीवा-बांदा राजमार्ग पर आवारा मवेशियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। खासतौर पर गौहनिया बाई पास, कांटी, जसरा और बारा के आसपास की मुख्य सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा सबसे बड़ी समस्या बन गया है। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों,चौराहों और बाजारों की गलियों में सुबह से लेकर देर रात तक मवेशी बैठे रहते हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि लोगों में हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार वाहन चालक मवेशियों को हटाने की कोशिश में खुद हादसे का शिकार हो जाते हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरे में अचानक सामने आए मवेशियों से टकराव का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.