गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर की रसोई की पोताई कर रही 35 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।देवरी गांव निवासी 35 वर्षीय अनारकली उर्फ धनराजी पत्नी स्वर्गीय मनोज गुप्ता मंगलवार को घर की रसोई की पोताई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में उन्हें सीएचसी कौंधियारा ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छ...