गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: रंजिश में दो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत बेला अहिरान गांव निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने थाने में तहरीर दी कि वह अपनी गाय को चारा डाल रही थी । उसी समय पुरानी रंजिश में पड़ोसी राकेश कुमार व शांती देवी ने गालियां देते हुए उसे डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला को इलाज हेतु पुलिस ने मांडा सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...