Gangapar News: यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: यादव समाज के प्रति जातिगत एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में वीर अहीर सेना ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संगीत रागी द्वारा सार्वजनिक रूप से यादव समाज के प्रति जातिगत एवं अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। इससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने संबंधित वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, पुलिस से शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.