गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा क्षेत्र के किसानों के समक्ष धान की रोपाई पर संकट आ गया है। नहरों में पानी नहीं है। विद्युत की ट्रिपिंग से नलकूपों ने भी जवाब दे दिया है। आसमान की ओर निहार रहे किसानों का कहना है कि सबसे अधिक भगवान रूठ गए हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: मानसून की बेरुखी से लखीसराय में धान की खेती पर संकट, सूख रहे बिचड़े और बढ़ी किसानों की चिंताफसल की बुआई का संकट जुलाई माह का एक पखवाड़ा बीत गया है। इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं पहुँच सका। किसानों ने बताया कि बीच में कहीं-कहीं थोड़ा बहुत नहर चलाई गई थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। धान की नर्सरी, बुआई और रोपाई का कार्य प्रभावित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें सा...