Gangapar News: मौसमी बीमारी ने पांव पसारे, कई पीड़ित
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में बदलाव के बाद शंकरगढ़ क्षेत्र में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र के कई घरों में एक या उससे अधिक लोग मौसमी बीमारी की चपेट में हैं।बीमारी बढ़ने से लोगों को इलाज और दवाओं पर अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण से संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी व बुखार के पहुंच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.