गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: आदर्श रामलीला कमेटी मैलहा एवं बाबूगंज की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के बाद कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मैलहा एवं बाबूगंज का दशहरा मेला आगामी छह नवंबर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। मेले में मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चौकियों का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी आदर्श रामलीला कमेटी के डायरेक्टर राम संजीवन मौर्य ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...