Gangapar News: मैलहा का ऐतिहासिक रामलीला मंचन 25 अक्तूबर से
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: आदर्श रामलीला कमेटी, मैलहा एवं बाबूगंज, बहरिया की बैठक में ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार, पिछले 65 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष रामलीला का मंचन 25 अक्तूबर से चार नवंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए पदाधिकारियों का गठन किया गया। इसमें राम संजीवन मौर्य को डायरेक्टर, भुवर लाल यादव को संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष तथा अनिल कुमार मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.