गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के चका गांव में रविवार को मैराडाड़ गांव निवासी अजीत कुमार पटेल अपनी बाइक से भीमबाबा के मेले में शामिल होने गए थे। अजीत के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मेला स्थल के पास खड़ी की और मेला देखने चले गए। काफी देर बाद मेला देखकर जब वह वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। बाइक गायब देखकर अजीत ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक मेला स्थल तथा आसपास के स्थानों पर बाइक की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को पीड़ित उतरांव थाने पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...