गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों का दशहरा मेला देखने आए सोमवार की रात एक युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर नकीदी छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी युवक ने सहसों पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरा पांडे गांव निवासी विजय कुमार अपने एक साथी के साथ सोमवार को सहसों का दशहरा मेला देखने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान उतरांव थाना क्षेत्र निवासी शुभम अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और विजय कुमार के साथ मारपीट करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास रखे दो हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने सहसों पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

हिंदी ह...