Gangapar News: मेधावी छात्राओं का सम्मान, खिल उठे चेहरे
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: यमुनापार के विकासखंड कौंधियारा स्थित मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज कौंधियारा में शुक्रवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इंद्रनाथ मिश्रा ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। संचालन विद्यालय की प्रवक्ता अनुज पांडेय ने किया। समारोह में उपप्रबंधक अनिलेश मिश्रा उर्फ छोटू, प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह पटेल, सतीश मिश्र, माताम्बर मिश्रा, शिवसागर ओझा आदि रहे। यह भी पढ़ें- मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, खिल उठे चेहरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.