Gangapar News: मेजा खास बाजार में भीषण जाम, आवागमन में परेशानी
गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों धनतेरस पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। मेजा रोड बाजार के सिरसा मार्ग पर अतिक्रमण होने से कई बार जाम की स्थिति रही। उधर मेजा खास बाजार में मेजा रोड कोराव मार्ग पर बरगद के पास इन दिनों भीड़ के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई है। मुख्य बाजार की सड़क पर सुबह से लेकर देर शाम तक अक्सर जाम लगा रहता है। लोगों का कहना है दुकानदारों ने सड़क की पटरी पर ही अपनी दुकानें लगा रखी है, जिससे सड़क संकरी हो गई है । जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में फल, सब्जी, कपड़ा, किराना और ठेला लगाने वालों ने सड़क के दोनों किनारों पर कब्जा कर लिया है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे चार से पांच फीट तक सामान फैला दिया है। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.