गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: टोंस नदी के उफान ने तहसील मेजा के तहसील मेजा के विभिन्न गांव में कहर बरपा रखा है। इनमें अकेले झड़ियाही में हाल ही में आई बाढ़ से लगभग 80 परिवार प्रभावित हुए। बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए, मेजा ऊर्जा निगम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। गुरुवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 325 भोजन पैकेट एवं 80 तिरपाल वितरित किए। भोजन के पैकेट तिरपाल पाते ही बाढ़ से प्रभावित लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, उन्होंने मेजर ऊर्जा निगम से पहुंचे अधिकारियों के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोना सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में डटे रहे अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...