गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है।

रोजगार सेवकों की मांग ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में रोजगार सेवकों ने विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, बकाया भुगतान कराने तथा पूर्व में घोषित सुविधाओं को लागू करने की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

सुविधाओं की कमी एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे रोजगार सेवकों ने कहा कि मनरेगा योजना में वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वर्तमान में मिलने वाला मानदेय बढ़ती महंगाई के अनुरूप नहीं है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करन...