Gangapar News: मुकेश द्विवेदी बने विधायक प्रतिनिधि
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वाचस्पति ने विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं राजनीतिक-सामाजिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मुकेश द्विवेदी को अपना प्रतिनिधि बनाया है। विधायक वाचस्पति के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने ग्राम कंजासा निवासी मुकेश द्विवेदी को विधायक प्रतिनिधि बनाने संबंधी पत्र उपजिलाधिकारी बारा को भी सौंपा है। मुकेश को विधायक का क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाए जाने पर डॉ विनोद त्रिपाठी, विजय कुमार निषाद, रामजतन बंसल, सतीश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.