Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को करछना में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्गा पूजा पंडालों सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मौजूद कुंजलता सिंह ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इनका सही उपयोग करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर महिला दरोगा वंदना सिंह समेत महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.