गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: पीडब्ल्यूडी की सड़क के किनारे बनाई गई ग्राम पंचायत की नाली पर मिट्टी भरकर नाली के पानी का निकास एक दबंग द्वारा बंद किये जाने से छात्रों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहा कलां में स्थित स्वतंत्रता सेनानी श्री राजा राम यादव इंटर कॉलेज ढिलिया के सामने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित पक्की नाली को एक दबंग द्वारा जबरन मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है। बरहा कला ढिलिया संपर्क मार्ग पर विद्यालय के सामने ही इसी दबंग और इनके परिजनों द्वारा लगातार पानी बहाया जा रहा है। जल भराव के कारण पीडब्ल्यूडी की सड़क भी खराब हो गई है और जगह जगह गड्ढे हो गये हैं। जिससे आए दिन छात्र छात्राएं चोटहिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...