गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के पालपट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ पुल से टोंस नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और नाविकों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। खीरी थाना क्षेत्र निवासी संतोष केवट की पत्नी 25 वर्षीय सरिता शनिवार दोपहर अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ पालपट्टी गांव में बने पुल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बेटी के साथ पुल से टोंस नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में मां-बेटी की तलाश शुरू कराई। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना...