Gangapar News: मामूली बारिश से कई दिन जलभराव, स्कूली बच्चे परेशान
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों से हेतापट्टी मार्ग पर स्थित गुलालपुर गांव के सामने मार्ग पर गड्ढा होने के कारण जमा हुए बरसात के पानी से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर गांव में स्थित इंटर कॉलेज, मिडिल स्कूल, आईटीआई कालेज एवं नर्सरी स्कूल संचालित है। इसी रास्ते पर भक्तों की आस्था एवं प्रतिदिन दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए बुढ्ढेश्वर महादेव प्राचीन शिव मंदिर भी है। जहां सैकड़ों शिव भक्त जाकर प्रतिदिन आराधना एवं उपासना करते हैं।बरसात का पानी जमा हो जाने के कारण सड़क कीचड़ हो गई है। स्कूल आने जाने में बच्चों को बहुत ही परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे खस्ता हाल सड़क पर कीचड़ युक्त जमा हुए पानी में चलने को मजबूर हैं। वहीं प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों को भी काफी परेशानियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.