गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: सावन मेले के दृष्टिगत घूरपुर थाने में शनिवार की शाम डीजे संचालकों और मंदिर के धर्म गुरुओं के बीच एसओ घूरपुर अतुल कुमार मिश्र ने बैठक की। इस बीच मौजूद डीजे संचालकों से एसओ ने कहा कि शासन की मंशानुरूप ही हम सभी को चलना है। यदि मानक से हटकर किसी के द्वारा तेज ध्वनि अथवा कान फाड़ आवाज में डीजे बजे तो निश्चित ही उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सावन के पवित्र माह में किसी भी दशा में फूहड़ गाने न सुनाई पड़े। साथ ही शिवालयों के प्रबंधक और संचालकों को भी मंदिर में व्यवस्था बेहतर और सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...