गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: भाजपा नेता योगेश शुक्ल के आह्वान पर नवरात्र के प्रथम दिन यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देवी मंदिरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में उरुवा के रामनगर स्थित मां शीतला माता धाम में पूर्व प्रधान बबलू बिंद एवं योगेश शुक्ल के प्रतिनिधि विनय कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर अमलेश पांडेय, संजय केशरी, नरेंद्र तिवारी, रोहित पांडेय, चंद्रप्रकाश मिश्र, दुबराज भारतीय सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शैलपुत्री स्वरूप में माता शीतला की हुई पूजा अर्चना यह भी पढ़ें- Latehar News: मां उग्रतारा मंदिर परिसर में गरीबों के बीच बां...