गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: हर वर्ष की भांति लगने वाले श्रावण महीने के दूसरे सोमवार को विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज से आई हजारों महिलाएं भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन,जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। सोमवार को सुबह 5 बजे से ही मां शीतला के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। महिला श्रद्धालुओं ने माता को हलुआ पूरी और चने का भोग लगाया। माता के दर्शन करने के बाद दर्शन करने वाले दर्शनार्थी लोग मंदिर परिसर में लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की। मंदिर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पुरुष पुलिसकर्मी लगाए गए थे,लेकिन मंदिर प्रांगण में महिला सिपाही के न होने से अव्यवस्था बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...