गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, गांवों और भारतगंज कस्बे में शारदीय नवरात्र को लेकर लगे दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र स्थापना पर चौथे दिन कूष्माण्डा के रुप में मां की दुर्गा की उपासना की गई। समूचे क्षेत्र में जय माता दी के नारे गूंजते रहे । शारदीय नवरात्र को लेकर मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों व इनके तमाम गांवों तथा भारतगंज कस्बे को मिलाकर बनाये गये 105 दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र को लेकर पारंपरिक ढंग से दुर्गा मूर्तियां स्थापित की गई हैं। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भी समूचे क्षेत्र में सुबह से शाम तक देवी गीतों, धार्मिक भजनों और जय माता दी के नारों के साथ समूचा क्षेत्र गूंज रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो में मां के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा की हुई पूजा-अर्चना देर रात तक दुर्गा पूजा ...