Gangapar News: मांडा से छह दरोगा हुए स्थानांतरित, हुई नई तैनाती
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: वर्षों से मांडा थाने व थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दिघिया में टिके आधा दर्जन दरोगा मांडा से स्थानांतरित किये गये। उनकी जगह आठ नये दरोगा मांडा थाने में नियुक्त किए गए। चुनाव आयोग डीजीपी के निर्देश के बाद जनपद के पुलिस अधिकारियों ने मांडा थाने में दो वर्ष से कार्यरत उप निरीक्षक शिव कुमार गोयल, आमिर खान उस्मानी, शोएब खान, अबू तालिब जैदी और महिला उप निरीक्षक श्वेता व नीरज कुमारी का स्थानांतरण कर दिया। इनके स्थान पर उप निरीक्षक हरे राम यादव, प्रह्लाद पाल, आशुतोष विक्रम सिंह, अनिल कुमार मिश्र, सोनू और महिला उप निरीक्षक फरहा खान, रेशू यादव और वंदना सिंह की मांडा में नियुक्ति की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.