गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: लगभग साल भर पहले मांडा राजमहल के अंदर कुंए के चबूतरे से अचानक गिर जाने के कारण घायल राजमहल मांडा के प्रबंधक 55 वर्षीय सुशील सिंह का दौरान इलाज निधन हो गया। पिछले कई वर्षों से मांडा राजमहल में मैनेजर के पद पर कार्यरत मांडा खास निवासी सुशील कुमार सिंह लगभग एक वर्ष पहले राजमहल प्रांगण के राम-जानकी मंदिर में पूजन हेतु फूल तोड़ने के लिए राजमहल के कुंए के समीप गए। अचानक ऊंचे चबूतरे से नीचे पत्थर पर गिर गए, जिससे कूल्हे में काफी चोटें आयीं। सूचना पर पहुंच परिजन उनको प्रयागराज और प्रयागराज से इलाज हेतु दिल्ली ले गए। लंबे इलाज के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...