गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का स्थानांतरण कर अधिकारियों ने मांडा में अभी तक नया विपणन अधिकारी नियुक्त नहीं किया, जिससे धान क्रय केंद्र में ताला लगा हुआ है। धान क्रय केंद्र के चारों ओर उगे झाड़ झंखाड़ और कूड़ा करकट की साफ सफाई भी अभी नहीं हो पायी है। विपणन विभाग द्वारा हर साल मांडा के सुरवांदलापुर गांव में स्थित गोदाम कार्यालय में धान की तौल होती थी। मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह का कोरांव के लिए एक पखवाड़े पूर्व जिले के अधिकारियों ने स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर फिलहाल अभी किसी विपणन अधिकारी की नियुक्ति न होने से धान क्रय केंद्र देख रेख के अभाव में कूड़ा-करकट केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज में अब तक नहीं खुला धान क्रय केंद्र वहां ताला खोलना तो दूर, सा...