गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: प्रदेश सरकार सड़कों की रौनक को लेकर भले ही गंभीर हो, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सरकार की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अक्सर मरम्मत के बावजूद भी मांडा क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, बल्कि राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार है ,जिससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। पिछले सप्ताह दो तीन बार हल्की बारिश में ही मांडा क्षेत्र की तमाम सड़कें गड्ढा युक्त हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर राजमार्ग के महुआरीखुर्द, भरारी द्वितीय, मांडा खास, राजापुर-भंजनपुर, गिरधरपुर आदि गांवों के सामने गड्ढों का अंबार है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत अक्सर मरम्मत के नाम पर गड्ढे भरे भ...