गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले मांडा के दो शिक्षकों को गांधी जयंती के अवसर पर डायट के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किए जाने पर मांडा शिक्षक संघ ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए बधाई दिया। जूनियर शिक्षक संघ मांडा के कोषाध्यक्ष व कंपोजिट विद्यालय बामपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक राय तथा प्राथमिक विद्यालय मसौली के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा को उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया था। शनिवार को अमरेश प्रताप सिंह अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, मनोज कुमार सिंह मंत्री, अभिनव प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, चन्द्र कांत सिंह, विनय शंकर सिंह, कुन्दन सिंह, रमाकांत यादव, निसार अहमद, राजकुमार सिंह आदि ने दोनों अध्यापकों का अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...