Gangapar News: मांडा के देवी मंदिरों की सफाई और पोताई का काम पूरा
गंगापार, अक्टूबर 10 -- नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारियां Gangapar News: नवरात्र की तैयारी में मांडा क्षेत्र के देवी मंदिरों और मंदिर परिसर की साफ सफाई और रंगाई पोताई का काम नवरात्र के पूर्व संध्या पर ही पूरा करके मंदिरों को भक्तों के पूजन अर्चन के लिए बेहतर बनाने का भरपूर प्रयास किया गया। नवरात्र को लेकर पिछले एक सप्ताह से मांडा खास स्थित मांडा राजमहल की कुलदेवी सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम की साफ सफाई और नवरात्र की तैयारी शुरू की गई। शनिवार को सायं तक सफाई और पोताई का काम तेजी से चलता रहा। मंदिर के पुजारी पंडित प्रिंस द्विवेदी ने बताया कि पूरे नवरात्र अनवरत दीप प्रज्वलन और दुर्गा पाठ के लिए भक्तों ने अभी से मंदिर से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कुछ भक्तों ने प्रतिदिन मां के श्रृंगार की भी इच्छा व्यक्त की है। इसी तरह मांडा खास स्थित सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.