गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: प्रयागराज-रीवा हाईवे हर्रो टोल प्लाजा के पास दोनों ओर कई माह से स्ट्रीट लाइट खराब है। इससे नियमित आने जाने वाले स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। हर्रो निवासी समाजसेवी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 की स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय पूरा हाईवे घने अंधेरे के आगोश में डूब जाता है। विभाग द्वारा वाहन चालकों को बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या से स्थानीय जनता और वाहन चालक महीनों से परेशान हैं, लेकिन हाईवे के आलाअधिकारी इस पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। लाइट बंद होने के कारण रात में विजिबिलिटी (दृश्यता) जीरो हो जाती है, जिससे आए दिन गाड़ियां आपस में टकरा रही है।अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए ह...