Gangapar News: महिला ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: किसी बात को लेकर बहन से मारपीट व उसके घर से सामान निकालकर फेकने वाले पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टेसहिया का पुरा गांव की कमला देवी पत्नी स्व श्यामलाल सोनकर ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 24 जून 2026 को दोपहर एक बजे के लगभग वह अपने घर पर अकेली थी, उसी समय काली चरण सोनकर, उनकी पत्नी सीमा सोनकर, उनका लड़का अभिषेक सोनकर सहित कई लोग पहुंच उसके घर में रहा सामान बाहर फेकने लगे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी गाली-गलौज देते हुए मारने पीटने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.