Gangapar News: महिला की मौत के सात दिन बाद घर में निकले दो सांप
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी अंर्तगत सोनबरसा गांव में सात दिन पूर्व 32 वर्षीय रीता पटेल की सोते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजन मौत के कारण को लेकर परेशान थे। शनिवार को पीड़ित परिवार ने घर में सांप होने की आशंका पर एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने बीन और अपने पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल करते हुए दिवंगत महिला के घर के पास ईंट-पत्थरों के ढेर से दो सांप निकाले, जिनमें एक बड़ा और एक छोटा था। सांप निकलने के बाद पीड़ित परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कौतूहलवश लोग काफी देर तक सपेरे द्वारा सांप पकड़ने की प्रक्रिया देखते रहे। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि महिला की मौत इन्हीं सांपों के काटने से हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.